
रांची, 8 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।
झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन और खेलकूद तथा युवा कार्य निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए झारखंड बालक-बालिका मलखंब टीम का चयन किया गया। टीम का चयन धर्वा के सेक्टार-2 स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय में हुआ। इस खुली चयन प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से संबंधित सभी जिला ईकाई के अतिरिक्त पूरे राज्य से लगभग 70 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
10 से 30 अप्रैल तक 21 दिवसीय झारखंड मलखंब टीम का प्रशिक्षण शिविर दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे चलेगा। शिविर मलखंब टीम के मुख्य प्रशिक्षक अजय झा, सहायक प्रशिक्षक विवेक कुमार, दिव्या कुमारी, निखिल कुमार और खुशबू कुमारी की देखरेख में चलेगा।
वहीं चयनित झारखंड टीम पांच से आठ मई तक बिहार के बोधगया में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के तहत मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेगी।
खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के झारखंड की बालक-बालिका मलखंब टीम तीन मई को बोधगया के लिए रवाना होगी। यह जानकारी झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
