
गुवाहाटी, 6 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित असम प्रदेश भाजपा कार्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप सैकिया ने भाजपा का झंडा फहराया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, राज्य सरकार के मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, विधायक एवं बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
