HimachalPradesh

फोरलेन निर्माण से जुड़ी समस्याओं पर केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों संग की बैठक

धर्मशाला, 04 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को हो रही दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया तथा इन समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने डोहब एवं द्रमण में फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

डोहब कूहल कमेटी ओर द्रमण बाजार की फोरलेन कार्य के चलते आ रही समस्याओं को लोगों ने उनके समक्ष रखा तथा इसके तुरंत बाद तहसीलदार दीक्षित ठाकुर तहसीलदार एवं फोरलेन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर प्रधान तिलक, डोहब कुहल कमेटी के सभी सदस्य, प्रधान अरुणा देवी, देवदत्त शर्मा ,नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य,अश्वनी शर्मा,करनैल सिंह पूर्व प्रधान,एवं अन्य स्थानीय जनता उपस्थित रही।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top