Haryana

यमुनानगर: प्रधानमंत्री की यमुनानगर में होगी ऐतिहासिक रैली :पंवार

बैठक के दौरान पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

यमुनानगर, 3 अप्रैल (Udaipur Kiran) । बाबा साहेब डॉ. भीमराव जंयती एवं थर्मल पांवर प्लांट के रूप में यमुनानगर को बहुत बड़ी सौगात देने के लिए 14 अप्रैल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एससी मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मसिंह मटटू ने की। बैठक में पहुंचने पर एससी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने पंचायत मंत्री को पुष्प गुच्छ जोरदार स्वागत किया।

गुरुवार को बैठक में बोलते हुए पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि 14 अप्रैल को यमुनानगर में ऐतिहासिक रैली होगी और इस महारैली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यमुनानगर में लगने वाले थर्मल पांवर प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारे देश में सदियों से अनेक महान संतो ने जन्म लेकर इस भारत भूमि को धन्य किया है जिसके कारण भारत को विश्वगुरु कहा जाता है और भारत में अनेक महापुरुषों ने इस धरती पर जन्म लेकर समाज में फैली बुराईयों, कुरूतियो को दूर करते हुए अपने बताये हुए सच्चे मार्ग पर चलते हुए भक्ति भावना से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बाधने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि विश्व की महान शख्सियत बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को बड़ी धूमधाम व हर्ष के साथ यमुनानगर में मनाने जा रहे हैं। हरियाणा के पंचायत मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने प्रत्येक समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए संविधान में आगे बढऩे के लिए कुछ न कुछ अवश्य दिया है, इसलिए हम सभी ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा दी गई सविधान रूपी अनमोल धरोहर का आदर करना चाहिए। यमुनानगर में थर्मल पांवर प्लांट के लगने से जनता को बिजली की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस महारैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठï नेतागण भी संबाेधित करेंगे।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top