Uttar Pradesh

फुजैल हाशमी ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष का पदभार संभाला

पदभार ग्रहण

प्रयागराज, 02 अप्रैल (Udaipur Kiran) । शहर कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने बुधवार को जवाहर स्क्वायर, चौक स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस माैके पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन भी माैजूद रहे।

मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम कृष्ण पांडेय ने कहा कि आजादी की लड़ाई और बाद के देश निर्माण में कांग्रेस के योगदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्हाेंने कहा कि हाशमी आम कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का सदैव ख्याल रखेंगे। पूर्व विधायक विजय प्रकाश और पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने भी कांग्रेस के इतिहास पर विस्तृत चर्चा की।

नवनियुक्त अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने संगठन की मजबूती के लिए काम करने के साथ 2027 में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया। इसके पूर्व हाशमी ने डॉ.अंबेडकर, इंदिरा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और छुनन्न गुरू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जुलूस निकाला और पार्टी कार्यालय पहुंचे।

इस दाैरान हरिकेश त्रिपाठी, भोला नाथ तिवारी, विवेकानंद पाठक, अभय अवस्थी, नफीस अनवर, संजय तिवारी, परवेज़ अंसारी, तस्लीमउद्दीन, जिया उवैद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top