RAJASTHAN

भाजपा स्थापना : घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का महाराणा सांगा के प्रति दिया गया बयान घटिया, घृणित और अमर्यादित: मदन राठौड़

जयपुर, 1 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को व्यापक रूप से मनाया जाएगा। प्रदेशभर में जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रभक्त नागरिकों से भाजपा से जुड़ने और समर्थन देने की अपील करेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि 6 अप्रैल को प्रत्येक राष्ट्रभक्त नागरिक अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराए, ताकि अराष्ट्रीय गतिविधियों में लिप्त लोगों को सही मार्ग पर लाया जा सके।

राठौड़ ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो राष्ट्र को सशक्त बना सकती है, नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा कर सकती है और समग्र विकास की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच नेशन फर्स्ट की है, जिसमें दल बाद मं। और स्वयं को अंत में रखा जाता है। इसके विपरीत, अन्य पार्टियों में व्यक्तिगत स्वार्थ को प्राथमिकता दी जाती है। यही भाजपा और अन्य दलों में सबसे बड़ा अंतर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसा प्रतीत होने लगा कि कांग्रेस के भरोसे देश को नहीं छोड़ा जा सकता, क्योंकि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर कार्य करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना की गई। आपातकाल के दौरान जब नेताओं को जेल में डाल दिया गया, तब देश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनने लगा। ऐसे में 1977 में जनता पार्टी का गठन हुआ और चुनाव में जीत हासिल कर मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री बने।

1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। राठौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जो आज विरोधी है, वह कल समर्थक बने; जो आज समर्थक है, वह मतदाता बने और जो मतदाता है, वह कल भाजपा का कार्यकर्ता बने। इसी विचारधारा के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top