चंडीगढ़, 01 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गेहूं की खरीद को लेकर सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए है। इसके लिए मंडियों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को किसी प्रकार की कोई भी कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गेहूं की खरीद के लिए सभी जिला अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दे दिए गए है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की उचित व्यवस्था के साथ साथ साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए है। किसानों को उनकी फसल का एमएसपी पर खरीद के बाद समय पर भुगतान हो, इसके लिए भी दिशा निर्देश दें दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खरीदी गई फसल का भुगतान किसानों को 48 से 72 घंटे में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार ने गेहूं का भाव 2425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
