Uttar Pradesh

प्रेरणादाई होती है प्रधानमंत्री के मन की बात : के लक्ष्मण

फोटो

– देश सेवा के प्रति समर्पित रहते हैं प्रधानमंत्री : शशांक मणि

देवरिया, 30 मार्च (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी औरा चौरी स्थित कार्यालय पर रविवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ के लक्ष्मण, सदर सांसद शशांक मणि तथा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ मोदी के मन की बात का 120 वां संस्करण सुना।

मन की बात कार्यक्रम के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए डाॅ. के. लक्ष्मण ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात हमे अपने कर्तव्यों का बोध कराती है। राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इस दौरान उन्होंने चैत्र नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएं भी दी।

सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सम्पूर्ण देश में होने वाले विकास सम्बंधी कार्यों, विविध परम्पराओं, विशिष्ट व्यक्तियों और भारत की विविधताओं का दर्शन प्राप्त हो जाता है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो 140 करोड़ देशवासियों को एकसूत्र में पिरोता है।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हर महीने के अंत में मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को इंतजार रहता है। मन की बात कार्यक्रम से हमें कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया ने किया तथा संचालन विजय पटेल ने किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मदेशिया, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, विपिन यादव, रमेश मौर्य, राकेश यादव, जितेंद्र सिंह, नीरज विश्वकर्मा, अखंड यादव, संजय प्रजापति, शैलेश मदेशिया, धर्मेंद्र चौहान, राजन यादव, त्रिभुवन प्रजापति, सत्यप्रकाश सिंह, राधेश्याम पटेल कन्हैया चौहान उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

Most Popular

To Top