Haryana

यमुनानगर: सशक्त भारत की दिशा में मन की बात का महत्वपूर्ण योगदान : सुमन बहमनी

मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए महापौर सुमन बहमनी

यमुनानगर, 30 मार्च (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के मन की बात के 120वें एपिसोड में हिंदू नववर्ष का जिक्र किया है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी और बताया कि आज से भारतीय नववर्ष की भी शुरुआत हो रही है।

यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने रविवार को संजय विहार स्थित अपने निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधान मंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से इस बार परीक्षा देकर लोटे छात्रों के लिए नए टास्क दिए हैं। इस बार गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को कुछ नया सीखना है, अपनी रुचि एवं शिक्षा की ओर विशेष ध्यान रखना होगा। छुट्टियों के समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए। समय का सही उपयोग करें।

महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के माध्यम से कहा कि हमारे देश में अनेक त्यौहार मनाए जाते हैं, जो हमें आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं l समाज की विविधता में एकता में बदलने का संदेश देते हैं l प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से देशवासियों से अपील की कि हमें जल का सदुपयोग करना चाहिए क्योंकि जल हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें सभी ने मिलकर जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे l

महापौर ने बताया कि मोदी ने मन की बात में देशवासियों को कहा कि योग और पारंपरिक चिकित्सा को लेकर पूरी दुनिया में रुचि बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा इसे वेलनेस का एक बेहतरीन माध्यम मानकर अपना रहे हैं।

दक्षिण अमेरिकी देश चिली में आयुर्वेद तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रधानमंत्री ने ब्राजील यात्रा के दौरान चिली के राष्ट्रपति से इस पर चर्चा की थी। जो आयुर्वेद की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। सिर्फ पिछले वर्ष ही उनके विभिन्न इवेंट्स और कोर्सेज में करीब 9,000 लोगों ने भाग लिया। महापौर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से हमेशा सामाजिक मुद्दों, संस्कृति और जनहित की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। मन की बात न केवल जन जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैबल्कि यह लोगों को प्रेरित भी करता है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top