Uttar Pradesh

कल्याणकारी योजनाओं के कारण विकास की नई उंचाई पर पहुंचा उत्तर प्रदेश : गणेश केसरवानी

उप्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित करते हुए महापौर गणेश केसरवानी का छाया चित्र

महापौर ने बांटा सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों का पत्रक

प्रयागराज, 29 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा सरकार के 8 वर्षों में कल्याणकारी योजनाओं के कारण उत्तर प्रदेश विकास में नई ऊंचाई पर पहुंचा है। जिस भव्यता और दिव्यता के साथ महाकुम्भ का आयोजन हुआ वो पूरी दुनिया ने देखा। यह बात शनिवार को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित करते हुए प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार की वजह से देश ही नहीं पूरे प्रदेश में सब का साथ सब का विकास हो रहा है और जल्द ही यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को भी पूरा करेगा। इसके साथ ही विकसित भारत के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर उत्सव के 8 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा द्वारा आयोजित घर घर चलो अभियान चलाया जा रहा है,। अभियान के तहत शनिवार को महापौर प्रयागराज गणेश केशरवानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कीडगंज एवं छोटा बागड़ा क्षेत्र में घर घर सम्पर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका वितरित किया एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर साफ सफाई अन्य मुद्दों की चर्चा की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरिजेश मिश्रा, प्रमोद मोदी, पार्षद मुकेश कसेरा, प्रीति अनिल गुप्ता, अजय आनंद, पीयूष सिंह, अमर सिंह, मनोज मिश्रा, चंद्रशेखर ओझा, मनीष केसरवानी सहित भूत अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top