
हकृवि में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित
हिसार, 29 मार्च (Udaipur Kiran) । हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन के सभा
कक्ष में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम
में कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज मुख्य अतिथि थे। उन्होंने तीन माह के दौरान 33 सेवानिवृत
हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया।
कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने इन सेवानिवृत कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना
करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर विश्वविद्यालय को
ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है। यह सभी के प्रयासों का ही नतीजा है कि विश्वविद्यालय
आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। आपके योगदान का ऋण उतारा नहीं
जा सकता।वे अपने आपको सेवानिवृत न समझकर परिवार
व समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करें। उन्हें विश्वविद्यालय से जुड़े रहकर भी उसके विकास
में अपना सकारात्मक योगदान देते रहना चाहिए।
विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का
स्वागत किया। उन्होंने कहा इस विश्वविद्यालय के दरवाजे सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों
के लिए खुले हैं। वह अपने कार्य के लिए किसी भी समय यहां आ सकते हैं। उन्होंने सेवानिवृत
हुए कर्मचारियों को मिलने वाले सभी सेवानिवृति लाभों की विस्तार से जानकारी दी। रजिस्ट्रार
डॉ. पवन कुमार ने सेवानिवृत वैज्ञानिकों व कर्मचारियों को बधाई दी, साथ ही उनके अच्छे
स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढ़ींगड़ा, एसवीसी कपिल
अरोड़ा व उप वित्त नियंत्रक शोभित कपूर भी उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय से गत तीन माह के दौरान चार वैज्ञानिक, दो कैंपस स्कूल शिक्षिका
तथा 27 गैर शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत हुए। वैज्ञानिकों में डॉ. अमरजीत कालड़ा, डॉ.
नसीब सिंह, डॉ. सतीश कुमार व डॉ. राज सिंह, स्कूल शिक्षिकाओं में मीनू मलिक व रेणू
बिश्नोई शामिल है। गैर-शिक्षक कर्मचारियों में अनीता रानी, टाला राम, सुनील कुमार,
छबीला, राम संजीवन, राम नारायण, भरत सिंह, राधे श्याम, कांता प्रसाद, श्रवण कुमार,
उर्मिला कुमारी, जगदीश सिंह, सुभाष चन्द्र, राम पाल, तारावंती, मेवा लाल, वीना रानी,
प्रवीन कुमारी, वीना रानी, योगेन्द्र सिंह, राज कुमारी, संजय कुमार, सुरेश साहू, महाबीर,
धर्मबीर सिंह, केला देवी तथा साधू राम शामिल है।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
