
नैनीताल, 27 मार्च (Udaipur Kiran) । हाई कोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में गुरुवार को महिलाओं के सम्मान में एक समारोह आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा जोशी, अधिवक्ता व पैरालम्पिक खिलाड़ी प्रीति गोस्वामी,अधिवक्ता मनीषा भंडारी सहित कई अन्य महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेन्द्र, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति विवेक भारती, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता व इसका संचालन महासचिव वीरेंद्र रावत की ओर से किया गया। इस मौके पर रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान, रजिस्ट्रार इन्शपेक्शन प्रतिभा तिवारी, बार काउंसिल उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. एमएस पाल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डीके शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इन वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मान समारोह में मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, एसके पोस्ती, एमएस त्यागी, सैय्यद नदीम (मून), पीएस सौन, रजत मित्तल, भुवनेश जोशी, ममता आर्या, डॉ. डी के जोशी, सुखवानी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकारों, न्याय प्रणाली में उनकी भूमिका और उनके सम्मान को लेकर गहन चर्चा की गई। यह आयोजन समाज में महिलाओं के योगदान को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / लता
