Uttar Pradesh

मुस्लिम आरक्षण की व्यवस्था संविधान में कहीं नहीं है : योगेंद्र उपाध्याय

प्रेस वार्ता करते उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

कानपुर, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । जो लोग संविधान की प्रतियां पूरे देश में लेकर घूम रहे थे। उन्हीं लोगों ने चुनाव में राजनीतिक ठगी की थी। उन्होंने देश की जनता से यह वायदा किया था कि देश के संविधान को बदलने के साथ ही आरक्षण समाप्त कर देंगे। मुस्लिम आरक्षण की व्यवस्था संविधान में कहीं पर भी नहीं है लेकिन उन्होंने लागू कर दी है। इससे दलित और पिछले वर्ग के लोगों को समस्या होगी। यह केवल विपक्षियों का वोट बैंक है। यह बातें मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कही।

प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कानपुर पहुंचे। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में कई परिवर्तन हुए हैं। जिनमें गांव और गरीब किसान, बेरोजगार नौजवान, महिलाओं का सम्मान, शिक्षा का उत्थान, आम व्यक्ति का स्वाभिमान और उद्योग को नई पहचान मिली है। सभी क्षेत्रों में विकास देखने को मिल रहा है। चाहे वह खुशहाल किसान यूपी की पहचान के रूप में हो। सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, काम दमदार युवाओं को रोजगार, स्वास्थ्य का उपहार, विकास पथ पर यूपी का रथ, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस, विरासत भी और विकास भी यह एक अनूठा सहयोग देखने को मिला है।

पिछली सरकारों के संरक्षण के चलते यूपी में गुंडे और माफियाओं का राज था लेकिन प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से गुंडे, अपराधी और माफिया सब प्रदेश छोड़ चुके हैं। विपक्षियों ने केवल अपने वोट बैंक के लिए प्रदेश की भोली भाली जनता को बरगलाने का काम किया है लेकिन अब जनता विपक्षियों के इरादे पूरी तरह से जान चुकी है। जो जिस भी धर्म को मानने वाला है। हमारी पार्टी उन्हें सभी तरह की छूट देती है। संविधान से छेड़छाड़ किसने की है। वह कर्नाटक के रूप में सभी के सामने है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top