Haryana

यमुनानगर: तिहरे इंजन की सरकार करेगी तीन गुना गति से विकास: कंवर पाल

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल

यमुनानगर, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंगलवार काे जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल प्रतापनगर के गांव रामपुर खादर, माड़ो, नंदगढ़ सहित दर्जन भर गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को भाजपा सरकार व भाजपा संगठन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने गांव रामपुर खादर में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से जगाधरी शहर के सभी सातों वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं।जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए व कैसे आगे बढ़ाया जाए इन विषयों पर सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बैठकर विचार विमर्श किया व इस विचार विमर्श से बहुत से सकारात्मक बात सुझाव सामने आए।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और केंद्र व हरियाणा सहित बहुत से प्रदेशों में लगातार बहुत सालों से सत्ता में है। केन्द्र व हरियाणा सहित बहुत से प्रदेशों में भाजपा की सरकार अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद के लिए कोई भी जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज से तिहरे इंजन की भाजपा सरकार से प्रदेश में तीन गुना गति से विकास नईय ऊंचाइयों को छूएगा और हरियाणा की सूरत बदलेगी।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top