Haryana

हिसार : भाजपा सरकार में बन रहे भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड : योगेश सिहाग

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग

प्रदेश के निकायों में भ्रष्टाचार चरम पर, उच्च स्तरीय जांच की जरूरत

हिसार, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । हरियाणा की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। एक ओर प्रदेश की भाजपा सरकार का दावा है कि उसने भ्रष्टाचार पर काबू पाया है, जबकि हालात इसके उलट है। भ्रष्टाचार कम होने के बजाए बढ़ रहा है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने मंगलवार को प्रदेश के निकायों में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय तो भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके है जहां पर एक भी काम ऐसा नहीं है जो बिना भ्रष्टाचार के हो जाए। यही कारण है कि प्रदेश के 62 निकायों में करीब 1400 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। अधिकारियों ने कामकाज के लिए एडवांस तो लिया पर उसे कहां खर्च किया गया, इसका कोई हिसाब या सबूत नहीं दिया गया है, सबसे ज्यादा गड़बड़ी गुरुग्राम में सामने आई है।एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि यह गड़बड़ी किसी जांच एजेंसी ने नहीं बल्कि विधानसभा की कमेटी ने पकड़ी है जिसमें पता चला कि अधिकारियों ने कामकाज के लिए एडवांस लिया लेकिन उसे कहां खर्च किया गया, इसका कोई हिसाब या सबूत नहीं दिए गए। सबसे ज्यादा गड़बड़ी गुरुग्राम में पकड़ी गई है। सीधे तौर पर इसे गबन ही माना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम की जांच करवाई जाए तो देश का सबसे बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले की न्यायिक जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि सही मायनों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा में भाजपा राज में अनेक घोटाले सामने आए, लेकिन इनमें किसी को सजा तक नहीं मिली। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार सामने आने के बाद कार्रवाई करने की बजाय आरोपी को बचाने की कवायद शुरू हो जाती है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top