Bihar

जदयू का नारी शक्ति रथ पहुंच भागलपुर, महिला संवाद यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उद्घाटन करते अतिथि

भागलपुर, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । भागलपुर के कर्पूरी सभागार जिला जदयू कार्यालय में मंगलवार को जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्षा (महिला प्रकोष्ठ) डॉ भारती मेहता के नेतृत्व में नारी शक्ति रथ महिला संवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को जन-जन तक बताना और पहुंचाना है। इस मौके पर जदयू की प्रदेश महिला अध्यक्षा भारती मेहता ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में नीतिश कुमार के 19 सालों के कार्यकाल के बारे में कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गई। नीतिश कुमार ने महिलाओं के लिए कितनी योजनाओं को चला रखा है। उसके बारे में जन जन तक कैसे बताया जाए उसे पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 2025 से 30 फिर से नीतीश के विषय पर हम लोग काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से फिर से नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने राजद पर भड़कते हुए कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फारसी क्या। जानता राजद के कार्यकाल में होने वाले घिनौना कार्य से वाकिफ हैं। अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जहां राजद 40 सीटों का दावेदारी करते थे। चार सीटों पर सिमट गई है। उन्हें विधानसभा चुनाव में इस बार जनता जीरो पर आउट करेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती मेहता, प्रदेश महासचिव अर्पणा कुमारी, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकसा परवीन, सोनी कुमारी, शालिनी कुमारी के अलावा जदयू भागलपुर इकाई के कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी जनता दल यूनाइटेड भागलपुर इकाई के जिला प्रवक्ता शहर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने दी।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top