
कोलकाता, 24 मार्च (Udaipur Kiran) । आर.जी. कर दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर एक बार फिर डॉक्टरों का सीजीओ कॉम्प्लेक्स अभियान हुआ है। सोमवार को बड़ी संख्या में डॉक्टरों का एक समूह साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचा।
सूत्रों के अनुसार, वे जानना चाहते थे कि सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति क्या है और न्याय कब मिलेगा ?
प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों रोक दिया। इस पर प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए और रेलिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। जिससे माहौल और गर्म हो गया।
दरअसल, आर.जी. कर मामले में सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया। सियालदह अदालत में मुकदमा काफी दिनों तक चला। न्यायाधीश ने हत्या और बलात्कार के मामले में संजय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सीबीआई जांच किस दिशा में आगे बढ़ी? क्या बलात्कार और हत्या मामले में संजय अकेला था? यह सवाल करते हुए डॉक्टरों का सीजीओ कॉम्प्लेक्स अभियान किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / गंगा
