Uttrakhand

भाजयुमो नेताओं ने जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का किया स्वागत

स्वागत करते हुए भाजपा नेता

हरिद्वार, 19 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें विजनकारी, कर्मठ कार्यकर्ता बताया।

बुधवार को जिला कार्यालय जगजीतपुर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को पुष्प मालाएं एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सामंजस्य बनाकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाने वाले नेताओं को आगे बढ़ाया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने केंद्र और राज्य के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के साथ कार्यकर्ताओं का विश्वास जीतने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, आशु चौधरी, लव शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, अभिनव चौहान, दीपांशु शर्मा, मोहित वर्मा, तरुण चौहान, संजीव कुमार, नकली राम सैनी, संदीप प्रधान, नवजोत वालिया, लेखराज सिंह, जयंत कुमार, मोहित चौहान, शिवम् चौहान, कुलदीप कुमार, दीपक रावत, सुमित चौधरी, राहुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, विवेक चौहान, श्रवण चौहान, प्रणव यादव, छोटू जयंत आदि शामिल हुए।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top