Uttar Pradesh

नगर निगम की सुविधाएं अब लोगों को घर के नजदीक ही मिलेंगी : महापाैर

लोकार्पण व उद्घाटन
लोकार्पण व उद्घाटन

–महापौर ने झूंसी और फाफामऊ स्थित जोनल कार्यालय का किया उद्घाटन

–नैनी, गऊघाट, कटरा में नए जोन भवन के निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

प्रयागराज, 18 मार्च (Udaipur Kiran) । नगर निगम की सुविधाएं अब लोगों को उनके घर के नजदीक ही मिलेगी। बहुत से कामों के लिए अब सिविल लाइन स्थित कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उक्त विचार महापौर गणेश केसरवानी ने मंगलवार को झूंसी और फाफामऊ में नवनिर्मित जोन कार्यालय का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने अन्य 3 जोन के भी कार्यालयों का लोकार्पण किया।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि, जोन में रहने वाली जनता की समस्याओं का निवारण जोन ऑफिस से ही तय समय पर होगा। जोन कार्यालय में ही अधिकारी नियुक्त होंगे और जनता की समस्याएं निपटाएंगे।

–आठ करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य

महापौर ने बताया कि नगर निगम स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जोन 5 जोनल ऑफिस नैनी, जोन 2 गऊ घाट ऑफिस, जोन 3 कटरा के निर्माण कार्य का लोकार्पण और जोन 7 फाफामऊ, जोन 8 झूसी के नवनिर्मित कार्यालय के निर्माण कार्य में करीब 8 करोड़ का खर्च आया है।

उन्होंने बताया कि जोन-5 में जोनल कार्यालय का निर्माण-सुधार कार्य 90 लाख में किया गया। जोन-2 मुट्ठीगंज में जोनल कार्यालय का जीर्णोद्धार 80 लाख में किया गया। जोन 3 कटरा में जोनल कार्यालय का सुधार कार्य 55 लाख में किया गया। जोन 7 फाफामऊ जोनल कार्यालय का नवनिर्माण कार्य 395 लाख रुपए में किया गया है। जोन-8 झूंसी जोनल कार्यालय को जीर्णोद्वार कार्य 151 लाख रुपए में किया गया।

इस अवसर पर जोन अध्यक्ष 5 पार्षद रणविजय सिंह डब्बू, जोन अध्यक्ष 2 पार्षद नीरज टंडन, जोन अध्यक्ष 3 पार्षद विजय विश्वास रावत, जोन 7 अध्यक्ष सूबेदार भारतीय, जोन 8 अध्यक्ष पार्षद सियाराम मौर्य, पार्षद कुसुमलता गुप्ता, सोनिका आनंद अग्रवाल, सुनीता चोपड़ा, नीरज गुप्ता, भोला तिवारी, मयंक यादव, राकेश जायसवाल, संजय कुमार, आलोक भारतीय, पवन यादव, सतीश केसरवानी, अजय यादव, कमलेश तिवारी, प्रमोद, आरती मौर्य, सुरेंद्र यादव, तारा देवी, ज्ञानेश्वर शुक्ला, अवर अभियंता अनिल मौर्य, जोनल अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top