


कोरबा/जांजगीर चांपा, 18 मार्च (Udaipur Kiran) I जिले में एक यात्री बस पलटने से 34 लोग घायल हो गए, वहीं 7 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई है।
जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार सुबह बरमकेला से बिलासपुर जा रही आदर्श यात्री बस बाइक सवार को बचाने की कोशिश में सड़क किनारे उतर गई। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहार्षी हाई स्कूल के पास की है। बस में करीब 40-45 यात्री सवार थे। घायलों को हाथ-पैर और सिर पर चोटें आई है। वहीं 7 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। यात्रियों का सामान थाने में सुरक्षित रखा गया है।
(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
