WORLD

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव।

वाशिंगटन, 18 मार्च (Udaipur Kiran) । अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार तड़के धरती के लिए रवाना हुए। स्पेसएक्स यान अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से गंतव्य के लिए निकल पड़ा है। सुनीता विलियम्स नौ माह से अधिक समय तक अंतरिक्ष में फंसी रही हैं।

अमेरिकी समाचार पत्र द वाल स्ट्रीट जनरल की खबर में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि सुनीता विलियम्स के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने का नासा ने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का यह सफर 17 घंटे का होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top