

अनूपपुर, 16 मार्च (Udaipur Kiran) । पुलिस का होली मिलन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान पुलिसकर्मियों के साथ जम कर थिरके, और कहा कि होली जैसा उत्साह जवानों में पूरे वर्ष रहना चाहियें।
होली के तीसरे दिन अनूपपुर जिले के पुलिस जवानों द्वारा होली खेली गई। होली के दिन सुरक्षा-व्यवस्था संभालने के कारण पुलिस जवान वर्षों से एक दिन बाद ही होली खेलते हैं। किन्तु् जिले के कोतमा की घटना के कारण शनिवार को होनी मिलन कार्यक्रम नहीं होने के कारण रविवार को पुलिस लाइन अनूपपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान,अतिरिक्तु पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ,एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेटा, कोतमा आरती शाक्य, पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान,अतिरिक्तं पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी सहित पुलिस जवानों और अधिकारियों ने एक साथ होली की गीतों पर जमकर झूमे। त्योहार के दौरान पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह पेट्रोलिंग करती रहीं।
(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला
