Haryana

यमुनानगर: भाजपा सरकार हर क्षेत्र में समान रूप से कर रही विकास: श्याम सिंह राणा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

यमुनानगर, 15 मार्च (Udaipur Kiran) । हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश मेहता और पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने भी मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और आपसी सहयोग से शहर के विकास को तिहरे गति से करने का आश्वासन दिया।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को रादौर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरपालिका चुनावों में जनता ने विकास को चुना है। भाजपा की तिहरे इंजन की सरकार रादौर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। शहर में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों की जीत असल में जनता की जीत है। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है, वे हर हाल में उन उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन सहित सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रादौर हल्के की जनता को बिजली, पानी, सड़कें, पक्के रास्ते, गलियां और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य हरियाणा को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य राज्यों की सरकारें भी इन योजनाओं को अपना रही हैं।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top