Gujarat

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जनता को दी होली एवं धुलंडी की शुभकामनाएं

गांधीनगर में विधानसभा परिसर में रंग खेलते मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी एवं विधायक गण।

गांधीनगर, 13 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के सभी नागरिकों को रंग और उमंग के उत्सव होली और धुलंडी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह मंगलकामना व्यक्त की है कि होलिका दहन के साथ ही समाज में फैली आसुरी शक्तियों, अनिष्टों, सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों का भी दहन हो तथा चारों ओर समरसता, सौहार्द और सद्भाव के साथ सुख-समृद्धि के रंग बिखरें। रंगों का यह पर्व सामाजिक समरसता को उजागर करने वाला पर्व भी बना रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top