


दमोह, 13 मार्च (Udaipur Kiran) । गौ कसी के मामले के बाद दमोह प्रशासन और पुलिस के साथ संबधित विभाग सक्रिय दिखायी दे रहे हैं। नगर में पुलिस विभाग के द्वारा 202 लोगों के नामों की सूची नगर पालिका परिषद को सौंपी है। इस सूची में उन लोगों के नाम हैं, जो असामाजिक तत्व हैं या फिर गौ कसी के मामलों में कभी सामिल रहे हैं या फिर वर्तमान में लगे हुये हैं। नगर पालिका परिषद ने इनको नोटिस देना प्रारंभ कर दिया है। इनके आवास,जमीन के संबध में दस्तावेजों को एक सप्ताह में नगर पालिका दमोह में प्रस्तुत करने कहा गया है।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने गुरुवार को बताया कि हमने 202 लोगों के नामों की एक सूची सौंपी है। हमारी तैयारी पूर्व से चल रही थी। गौ कसी एवं इनके परिवहन के मामलों में जो जिन लोगों के पुलिस के रिकार्ड में हैं, उनकी सूची तैयार की गयी है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका यह सूची हमने दी है वह इस पर नियमानुसार कार्य कर रही है। एसपी सोमवंशी ने बताया कि जिले में असाजिक तत्वों अपराधियों पर हमारी पूरी नजर है किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कसाई मंडी एवं उसके आस पास रहने वाले 202 लोगों को नपा के द्वारा दिये नोटिस के बाद हडकंप मचा हुआ है।
—————
(Udaipur Kiran) / हंसा वैष्णव
