Uttar Pradesh

डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव हर गरीब, युवा, किसान और महिला को दे रही लाभ : योगी आदित्यनाथ

डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव हर गरीब, युवा, किसान और महिला को सभी लाभ दे रही है: योगी आदित्यनाथ

जौनपुर ,12 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जौनपुर शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन सामूहिक विवाह समाराेह में पहुंचे। खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव व जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबाेधन में कहा कि इस 1001 नव विवाहित दंपतियों को प्रदेश सरकार की ओर से हृदय से अभिनंदन। उन्होंने कहा कि 1.86 करोड़ लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदेश सरकार ने दिया। सभी को सिलेंडर दिया गया। जैसे जैसे लोग पंजीकरण कराएंगे लाभ मिलता जाएगा। हमारे लिए जनपद का विकास बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्हाेंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव हर गरीब, युवा, किसान और महिला को सभी लाभ दे रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हो या सामूहिक विवाह हो, मंगल कामना के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। सामूहिक विवाह का लोग पहले मजाक उड़ाते थे। आज जौनपुर के कार्यक्रम तक प्रदेश में चार लाख विवाह करा चुके हैं। यह समाज की आवश्यता थी कि कोई बेटी बिन ब्याही न रहे। सरकार ने सबका हाथ थाम लिया है। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सफलता की कहानी सुनाई। पहले 35 हजार की राशि रखी गई थी, एक वर्ष में एक लाख शादी हो गई। दहेज के अभाव में कोई बेटी अविवाहित न रह जाए। सरकार जिम्मेदारी लेगी कि बेटी का कन्यादान करेंगे और परिवार के साथ संबल बनकर खड़े रहेंगे। जब सरकार का यह भाव होता है तो परिवार आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जौनपुर में आया हूं। यहां का इतिहास है यहां की इमरती। इमरती को भी अब जीआई टैग मिल गया है। कोई मेहमान आए तो इमरती ही गिफ्ट कीजिए। उसकी मिठास हमेशा उसके जीवन में घुली रहेगी। जौनपुर का इत्र और यहां की दरी दीजिए।

उन्हाेंने कहा कि जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं। यहां की सड़के, लटकते तार, सीवर सभी समस्याओं का समाधान होगा। मास्टर प्लान तैयार कर शासन को भेजिए। मुंगरा बादशाहपुर में बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण चल रहा है। जौनपुर किसी से पीछे नहीं है। जफराबाद फ्लाईओवर हो या फोरलेन का कार्य हो सब तेजी से चल रहा है। इससे पहले उन्होंने जनपद के विकाश कार्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का भी वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर में बाबू उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज, टीडी कॉलेज, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय है। जौनपुर ने जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य, वैज्ञानिक प्रो. लाल जी सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. कीर्ति सिंह, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, वासुदेव चतुर्वेदी, मोहम्मद जौनपुरी और रवि किशन को दिए हैं।

————–

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top