Uttrakhand

शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने मंत्री गणेश जोशी से की भेंट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जगतगुरु शंकराचार्य  राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेते हुए।

देहरादून, 12 मार्च (Udaipur Kiran) । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर जगतगुरु शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने भेंट की।

इस अवसर पर शंकराचार्य ने मंत्री गणेश जोशी और उनके परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक एवं धार्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को होली की शुभकामनाएं भी दीं।————

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top