
जयपुर, 11 मार्च (Udaipur Kiran) । भारतीय किसान संघ के जैविक, बीज, डेयरी और पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग मंगलवार को सम्पन्न हुआ। किसान संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. लोकेश कुमार चंदेल ने बताया कि इस शिविर में प्रदेशभर से 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि भारतीय संस्कृति किसानों को स्वयं के विकास के साथ-साथ समाज के उत्थान का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में किसानों को भी परिवर्तन के लिए तैयार रहना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, ऐसे में किसानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंजू दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री तुलछाराम सिवर, जयपुर प्रांत महामंत्री डॉ. सांवरमल सोलेट और प्रदेश प्रचार प्रमुख राजीव दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran)
