Uttrakhand

आशुतोष शर्मा बने हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष

आशुतोष शर्मा

हरिद्वार, 10 मार्च (Udaipur Kiran) । आशुतोष शर्मा हरिद्वार भाजपा के नये जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने नगर विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की। पार्टी ने लंबे समय बाद हरिद्वार में ब्राह्मण चेहरे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंपी है। आशुतोष शर्मा संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं, वह वर्तमान में पार्टी के जिला महामंत्री थे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को बधाई देते हुए विधायक मदन कौशिक व विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आशुतोष शर्मा पार्टी के युवा और अनुभवी कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और जनपद में भाजपा और मजबूत होगी।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में हरिद्वार जनपद में भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसके अलावा पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, मेयर किरण जैसल, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, लव शर्मा, आशु चौधरी, विकास तिवारी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, अन्नु कक्कड़ आदि ने भी आशुतोष शर्मा को शुभकामनाएं दी।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top