RAJASTHAN

कांग्रेस मजबूत है, इसीलिए लोकसभा में 11 सीटों पर कब्जा किया : राजस्थान के प्रभारी सचिव चिरंजीव राव

कांग्रेस मजबूत है, इसीलिए लोकसभा में 11 सीटों पर कब्जा किया : राजस्थान के प्रभारी सचिव चिरंजीव राव

बीकानेर, 10 मार्च (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान के प्रभारी सचिव चिरंजीव राव ने कहा- भारतीय जनता पार्टी पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं करवाकर, इन्हें कमजोर करने की साजिश कर रही है। पार्टी मजबूत है, इसीलिए लोकसभा में 11 सीटों पर कब्जा किया। राव बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

राव ने कहा- कांग्रेस संगठन राजस्थान में शुरू से मजबूत रहा है। संगठन के चुनाव नहीं होने के मुद्दे पर कहा कि हर जगह चुनाव कराए जा रहे हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभी बने हैं। बाकी संगठनों के चुनाव भी समय पर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय और पंचायतों के चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। इससे ये संस्थाएं कमजोर हो रही है। प्रशासकों की नियुक्ति करके सरकार जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही है।

राव ने कहा- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीकानेर संभाग में बेहतर काम किया है। चूरू की सीट पर हम जीत गए हैं तो बीकानेर में महज पचास हजार वोट से हार गए। पिछले लंबे समय से कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। पंचायत और निकाय चुनाव में कांग्रेस ज्यादा अच्छा रिजल्ट देगी। भाजपा इन संस्थाओं को कमजोर कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top