
— बाबा की चल प्रतिमा को पंचमेवा विजया मिश्रित ठंडई का लगा भोग,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की आरती
वाराणसी,09 मार्च (Udaipur Kiran) । श्री काशी विश्वनाथ गौरा की विदाई के लिए रविवार की शाम गौना बारात लेकर (प्रतीक रूप से) ससुराल टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास गौरी सदनिका पहुंचे। आवास पर महादेव के चल प्रतिमा की काशीवासियों ने आरती उतारी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी शामिल रहे।
बाबा की आरती उतारने के बाद ससुराल में उन्हें पंचमेवा विजया मिश्रित ठंडई का भोग लगाया गया। रूद्राक्ष कं साथ कांरूगाली धारण कर ससुराल आए बाबा को महिलाओं ने परम्परानुसार गीतों के जरिए गाली सुनाई। इसके बाद महंत पं. वाचस्पति तिवारी ने परंपरागत पूजन किया । पांच वैदिक ब्राह्मणों ने चार दिवसीय अनुष्ठान के क्रम में पूजन किया। इसके बाद सायंकाल महिलाओं ने महादेव संग माता गौरा की प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद महिलाओं ने शिव परिवार से अटल सुहाग के लिये आशीर्वाद मांगा।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
