HimachalPradesh

नाहन में बाईपास मार्ग को मिले साढ़े 12 करोड़, जल्द होगा कार्य आरम्भ

नाहन, 09 मार्च (Udaipur Kiran) । सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन एक प्राचीन नगर है और धीरे धीरे यहां पर आबादी भी बढ़ी है तो ट्रेफिक भी बहुत बढ़ा है। जिसके चलते जाम भी आम रहता है। इसी को देखते हुए नाहन में शिमला रोड से ग्रामीण इलाकों से होते हुए एक सम्पर्क मार्ग बनाया गया था। लेकिन यह मार्ग आर्मी क्षेत्र से होकर निकलता है जिसपर आर्मी व् सिविलियन का विवाद चला हुआ था। बाद में इस पर सहमति बनी और अब इसके निर्माण के लिए साढ़े 12 करोड़ की राशि विधायक प्राथमिकता में आयी है जिससे अब जल्द यहां पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज नाहन में लोगो की समस्याओं को सुना और समस्याओं को सुनने के बाद मीडिया को बताया कि अब इस सम्पर्क मार्ग जाबल -बिरोजा फैक्ट्री के लिए धनराशि की स्वीकृति मिल गयी है और जल्द ही इसपर कार्य आरम्भ किया जायेगा। इस मार्ग के बनने से नाहन पर ट्रेफिक का अतिरिक्त बोझ भी कम होगा और साथ ही शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों को भी सड़क सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर सड़क से लाभान्वित होने वाले ग्रामीण आज विधायक से मिले और उनका इस कार्य के लिए आभार जताया।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top