Uttar Pradesh

भाजपा की प्राथमिकता हमेशा महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा : बृजेश पाठक

मुरादाबाद में भाजपा कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व सम्मानित मातृशक्तियां।

मुरादाबाद, 08 मार्च (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता हमेशा महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाएं दिन हो या रात हो बेझिझक, बिना डर के घर से निकल सकती है।

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को भाजपा कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आगे कहा कि महिलाओं को जब भी अवसर प्राप्त हुआ है तो समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका से योग्यता प्रमाणित की है। भाजपा कार्यालय पर सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट की ट्रस्टी शिखा गुप्ता, आईएमए की प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ बबीता गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीतू रस्तोगी, दयानंद डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ सीमा रानी, महिला व्यवसायी सुनीता कोठीवाल, आर्ट ऑफ़ लिविंग की योग शिक्षिका रितु नारंग, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, समाजसेवी गरिमा सिंह, महिला अधिवक्ता बीना सिन्हा, ड्रोन सखी गार्गी चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अंचल चौधरी, सफाई कर्मी सर्वेश देवी, चार्टर्ड अकाउंटेंट आस्था राजवंशी, आर्किटेक्ट वर्षा गर्ग, डिप्टी एसपी सुनीता दहिया आदि को महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने व संचालन भाजपा महिला मोर्चाकी महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ विजय लक्ष्मी पंडित ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी ने प्रस्तुत की।

इस मौके पर महिला मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डा मदालसा शर्मा, महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री सुनीता सैनी, मीडिया प्रभारी एडवोकेट शीतल राजपूत, सुषमा शरण आदि उपस्थित रहीं।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top