Jharkhand

महिला दिवस पर  विधायक सहित कई महिलाएं हुईं सम्मानित

कार्यक्रम में शामिल महिला पदाधिकारी
सम्मानित होती महिला खिलाड़ी
शपथ लेते सांसद, विधायक और पदाधिकारी

रामगढ़, 8 मार्च (Udaipur Kiran) । रामगढ़ में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक ममता देवी, रोशन लाल चौधरी, निर्मल महतो, डीसी चंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

सर्वप्रथम सांसद मनीष जायसवाल एवं उपायुक्त चंदन कुमार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी को सम्मानित किया। वहीं सभी उपस्थित महिला जनप्रतिनिधि एवं महिला पदाधिकारी, कर्मी एवं खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए महिला खिलाड़ियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त अंजली कुमारी, ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 में रजत पदक प्राप्त की प्रधान दृशा, इंटरनल कराटे चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक प्राप्त की प्रियंका कुमारी, ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 रजत पदक प्राप्त की तृषा कुमारी, स्वर्ण पदक प्राप्त की काशवी मेहता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

वहीं सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के रक्षा और सम्मान की शपथ ली।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top