
दुमका, 8 मार्च (Udaipur Kiran) ।राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,634 वादों का निष्पादन करते हुए आपसी सुलह-समझौता से 87 करोड़ से अधिक की राशि की वसूली शनिवार को हुई। लोक अदालत झालसा, रांची के निर्देशानुसार प्रधान सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संजय कुमार चन्द्धरियावी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस बावत प्राधिकार सचिव उत्तम सागर राणा से ने बताया कि व्यवहार न्यायालय के राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल सात बेंचों का गठन किया गया था। आयोजित लोक अदालत में मुख्य रूप से परिवारिक वाद, दुर्घटना वाद, लैंड एक्विजिशन, एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, बैंक रिकवरी, लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट, क्रिमिनल केस, माइनिंग केस, प्री लिटिगेशन मैटर, पुलिस एक्ट, माइनर एक्ट, एक्सक्यूटिव केस, सर्टिफिकेट केसेस, कंज्यूमर फोरम के केसेस शामिल हैं। इस प्रकार कुल सात बेंचों से 10,634 वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन करते हुए कुल 87,36,79,388 रुपए की राशि का समझौता किया गया। साथ ही लोक अदालत में पहुंचे हुए विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के लिए विधिक जागरूकता के लिए एक स्टॉल भी लगाया गया और कानूनी पुस्तकों एवं पंपलेट का भी वितरण कर जागरूक किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
