Jharkhand

पीवीयूएनएल पतरातू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महिला दिवस

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं

रामगढ़, 8 मार्च (Udaipur Kiran) । पीवीयूएन टाउनशिप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध वक्ता डॉ. समिधा पांडे ने डिस्कवर द रियल यू विषय पर सत्र लिया, जिसमें महिलाओं को अपनी वास्तविक क्षमताओं को पहचानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जीएम (ओ एंड एम) देवदीप बोस, जीएम (पी) अनुपम मुखर्जी और जीएम (एफएम) मनीष खेत्रपाल ने महिला दिवस के महत्व और हमारे जीवन में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

इसके बाद केक काटकर खुशी मनायी गयी। बाद में सी एंड एम विभाग की प्रमुख संगीता दास और स्वरेखा महिला समिति की अध्यक्ष ने महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सराहा।

इस कार्यक्रम में पीवीयूएनएल की महिला कर्मचारी, सीआईएसएफ की महिला कार्मिक और लेडीज़ क्लब की सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में स्वरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने प्लांट की महिला श्रमिकों के बीच पानी की बोतल का वितरण किया और उनके साथ बातचीत की।

इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण के प्रति पीवीयूएनएल के प्रतिबद्धता को दर्शाया और सभी महिलाओं को अपने आत्मबल और क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top