Jharkhand

लोक अदालत में 8853 मामले निष्पादित

लोक अदालत में शामिल लोग

रामगढ़, 8 मार्च (Udaipur Kiran) । झालसा के निर्देश पर रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस लोक अदालत में 8853 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया। इन वादों के निष्पादन के लिए समझौता राशि आठ करोड़ 68 लाख 22 हजार 445 रुपए तय की गई। पक्षकारों के सुविधा के लिए छह बैंचों का गठन किया गया था। जिसमें सभी क्रिमीनल सुलहनीय बाद, भू अधिग्रहरण वाद कॅन्टोनमेंट बोर्ड संबंधित मामले, बिजली अधिनियम वाद, क्रिमीनल रिविजन एवं अपील, मोटर व्हीकल क्लेम वाद, सर्टिफिकेट वाद, फोरेस्ट एवं एक्साइज केस, एन आइ एक्ट वाद, पारिवारिक आय, इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन वाद जैसे बैंक, दूरभाष संबंधित वाद, कंज्युमर फोरम वाद, अनुण्डलीय कोर्ट से संबंधित वाद आदि का दोनों पक्षों की आपसी सहमती के आधार पर वादों का निष्पादन हुआ। कुटुम्ब न्यायालय रामगढ़ में कुल 49 पारिवारिक वादों का निष्पादन किया गया।

लोक अदालत में छह बेंच बनाए गए थे। इस दौरान कोर्ट में लंबित 1101 मामले के लिए चार करोड़ 75 लाख 36 हजार 520 रुपए समझौता राशि तय की गई। प्री लिटिगेशन एवं बैंको के 7752 मामलों का निष्पादन हुआ। इसके लिए तीन करोड़ 92 लाख 85 हजार 925 समझौता राशि तय की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top