उन्नाव, 08 मार्च (Udaipur Kiran) । शहर के नवीन मंडी के निकट स्थित भाजपा कार्यालय में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी, महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार के उर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने कहा कि विश्व में कुछ वर्षों से महिला दिवस मनाकर महिला सशक्तिकरण हो रहा है। जबकि हमारे यहां वर्षो, सदियों से नहीं जबसे मानव सृष्टि है नारी की शक्ति के रूप में पूजा हो रही है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा नारी शक्ति की पूजा है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास होता है।
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय उन्नाव में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास ए०के० शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार महिला उत्थान और सशक्तिकरण के कार्य कर रही है। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास हुआ है। जिससे अब संसद में एक तिहाई महिलाएं बैठेंगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में 90 प्रतिशत को लाभ मिला। शौचालय का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को हुआ। धुएं के चलते अधिकतर महिलाओं की कम उम्र में मृत्यु हो जाती थी, उज्ज्वला गैस का कनेक्शन देकर उनको स्वस्थ करने का कार्य मोदी जी ने किया। गरीब कल्याण अन्न योजना से कुपोषण से बचाने का कार्य किया।
इस अवसर पर चिकित्सक चंद्रकांता जोशी, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्नेहिल पाण्डेय, नेशनल हैंड बाल खिलाड़ी मधु तिवारी, लोकतंत्र सेनानी उर्मिला यादव, समाजसेवी रश्मी गुप्ता, एडवोकेट ज्योति तिवारी, व्यवसायी सविता रावत, समाजसेवी उमा गुप्ता, कवियित्री प्रियंका शुक्ला, समाजसेवी विमला कुरील जी, माडल अनन्या सिंह, एनजीओ संचालिका, संगीता कटियार, समाजसेवी अनीता द्विवेदी, सीए सुषमा ओमर, गोबर से प्राकृतिक पेंट का उद्यमी पद्नवी देवी का स्वागत किया गया। संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ,विधायक अनिल सिंह, विधायक बंबा लाल दिवाकर ,कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, गंगा घाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित, भाजपा नेत्री कमलेश सिंह, किरण सिंह, विवेक सेठ चेयरमैन मोरावा,आशीष शुक्ला भगवंत नगर चेयरमैन, सहित अन्य बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / अरुण कुमार दीक्षित
