Uttar Pradesh

नारी शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी – सतीश द्विवेदी

नारीशक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी - सतीश द्विवेदी*
नारीशक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी - सतीश द्विवेदी*
नारीशक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी - सतीश द्विवेदी*
नारीशक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी - सतीश द्विवेदी*
नारीशक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी - सतीश द्विवेदी*

गोरखपुर, 08 मार्च (Udaipur Kiran) । अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय (रानीडीहा) पर आयोजित महिला सम्मेलन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सतीश द्विवेदी (पूर्व मंत्री उप्र सरकार) ने कहा कि जब से केंद्र में 2014 से मोदी सरकार राज्य में योगी सरकार बनी है, तब से पीड़ित, शोषित बंचित, पीड़ित महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार सदैव तत्पर रही है।

उन्हाेंने कहा कि, 10 वर्षों में 15 करोड़ एलपीजी गैस सिलेंडर बढ़ाई गयी है। जिससे प्रत्येक घरों में बेटी बहनों माताओं के लिये गैस सिलेंडर के माध्यम से उन्हें चूल्हे, आदि पर खाना बनाने से मुक्ति मिली। इसी तरह दर्जनों योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की गई। जिससे जन्म लेने वाली बेटी को 21 वर्ष के उम्र में उसे इतना धन मिल सके, जिससे उसकी शादी विवाह हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युधिष्ठिर सिंह एवं संचालन हरिकेश राम त्रिपाठी ने किया। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के बारे में 2014 से पहले कोई जानता नही था ना ही मातृशक्ति इसकी लाभ ले पाती थी। लेकिन जब से केंद्र में मोदी राज्य में योगी की सरकार आई स्वयं सहायता समूह के माध्यम से देश की मातृशक्ति को काफी मजबूती मिली। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि देश की आधी आबादी, देश की सर्वागीण विकास में जितना पुरुषों का योगदान है, ठीक वैसे ही महिलाओं का योगदान है। इसे ध्यान में रखते हुये हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया है।

उक्त अवसर पर महिलाओं को मुख्य अतिथि के द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिद्धार्थनाथ पाण्डेय, चिरंजीवी चौरसिया जी, मनोज शुक्ला, छोटेलाल मौर्या, मंजू सिंह, सूरज निगम, वीना उपाध्याय, इन्द्र कुमार निगम, संजू सिंह, संदीप विश्वकर्मा, पूजा सिंह, दीप्ति उपाध्याय, सुमन सिंह, स्वेता सिंह, अनिता शर्मा, गीता तिवारी, आभा पाण्डेय, ज्योति अग्रवाल, अर्चना छापड़िया, अनुपमा शर्मा, अनिता सिंह, वैष्णवी अग्रवाल, पुष्पलता सिंह, मीनाक्षी राय, कंचन त्रिपाठी पुष्पा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top