
जबलपुर, 8 मार्च (Udaipur Kiran) । वन नेशन वन इलेक्शन प्रदेश संयोजक जस्टिस रोहित आर्य ने शनिवार काे जबलपुर आगमन पर वन नेशन वन इलेक्शन की जिला टोली के साथ चर्चा कर बैठक की।
आर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जरुरी है यह देश के लिए नीव का पत्थर साबित होगा। जिला टोली के साथ वन नेशन वन इलेक्शन के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, महामंत्री रजनीश यादव, राहुल श्रीवास्तव ,मनमोहन चतुर्वेदी, सोनु बचवानी, पूजा रजक, मनीषा सिंह तोमर, उमेश साह, रोहित गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक
