Jharkhand

लोक अदालत में 1216 केसों का हुआ निष्पादन

मौके पर मौजूद लोग

लोहरदगा, 8 मार्च (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष, एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी, सब जज द्वितीय अर्चना कुमारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट जया स्मिता कुजूर, एसपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जिले के विभिन्न विद्यालयों में डालसा लोहरदगा की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।

वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उर्सलाइन कॉन्वेंट और डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पीएलवी नेम्हंति मिंज को कार्य को अच्छे ढंग से संपादित करने के लिए पुरुस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफलता पूर्वक करने के लिए छह बेंच का गठन किया गया था। इसमें कुल 1216 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही 1,97,71,717 रुपए की वसूली हुई। निस्तारित किए गए वादों में कुल 219 वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Most Popular

To Top