Uttar Pradesh

महिला सशक्तीकरण ही विकसित भारत की शक्ति बनेगी : डॉ कीर्तिका अग्रवाल

अतिथि व सम्मानित महिलाएं

-समाजसेवी महिलाओं को किया गया सम्मानितप्रयागराज, 07 मार्च (Udaipur Kiran) । हमारे सनातन संस्कृति में महिलाओं का स्थान देवी के स्वरूप में सर्वोच्च स्थान पर रखा गया है और बेटियां स्वयं में वरदान हैं। परिवार, समाज एवं राष्ट्र की तरक्की में महिलाओं का योगदान हमेशा रहा है। इसलिए महिला सशक्तीकरण ही विकसित भारत की शक्ति बनेगी।उक्त विचार मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व वात्सल्य हास्पिटल की निदेशक डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने शुक्रवार को डॉ मुरली मनोहर जोशी सेवा समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सम्मान समारोह में व्यक्त किया। टैगोर टाउन स्थित डॉ एलएस ओझा हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में डॉ दीप्ति ओझा ने कहा कि मुगल काल से लेकर अंग्रेजी शासन तक महिलाओं ने देश की आजादी के लिए बराबर की लड़ाई लड़ी है। आज अपने दम पर शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, राजनीति सेना, पुलिस, खेल इसके अलावा हर क्षेत्र में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में राजनीतिक क्षेत्र में देश की महिलाएं नारी शक्ति ऐसा आगाज करेगी उनका समूचा राष्ट्र अभिनंदन करेगा।

भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति महिलाओ का योगदान हमेशा रहा है। समिति के अध्यक्ष अनिल भट्ट ने समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं को अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल भट्ट ने एवं संचालन विजय श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर डॉक्टर एल एस ओझा ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम पहनाकर समाज सेविका सरोज गुप्ता, कल्पना शर्मा, विनीता गुप्ता, ज्योति निषाद, रीता शर्मा, वंदना दुबे,स्वारिका भारद्वाज,मीरा सिन्हा, माधवी चटर्जी मीना राय, नेहा मिश्रा, मोहिता गुप्ता, सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top