HimachalPradesh

सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में जन औषधि केंद्र का किया दौरा

नाहन  में जन औषधी  दिवस पर कार्यक्रम में सांसद  सुरेश कश्यप 

नाहन, 07 मार्च (Udaipur Kiran) । आज से दस वर्ष पूर्व जन औषधी केंद्र यानि जेनेरिक दवाएं लोगो को सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का कार्य शुरू हुआ था। इसी दिवस को राष्ट्रीय जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने नाहन के जन औषधि केंद्र का दौरा किया और वहां पर दवाओं की स्तिथि सहित अन्य जानकारियां भी लीं। स्वास्थय विभाग जिला सिरमौर ने इस अवसर पर लोगो को जेनेरिक दवाओं बारे जागरूक भी किया।

सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से 20 से 25 प्रतिशत सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और देश भर में 15 हजार जन औषधी केंद्र खोले गए हैं इनका लक्ष्य आमजन को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाएं आमजन को उपलब्ध करना है। इस समय इन केंद्रों माध्यम से 2047 दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इसके इलावा 300 सर्जिकल उपकरण भी मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज विश्व में देश को स्वास्थय क्षेत्र के लिए जाना जाता है और जल्द ही इसे स्वास्थय हब के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश में भी स्वास्थय सेवाओं में वृद्धि हुई है और एम्स जैसे संस्थान मिले हैं। इन्हें और अधिक विकसित किया जायेगा

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top