Chhattisgarh

धमतरी : जिले के चारों जनपदों में बने भाजपा के जनपद पंचायत अध्यक्ष

अंगिरा ध्रुव का अभिनंदन करते हुए समर्थक।
बीरेन्द्र साहू।
गीतेश्वरी साहू।
समर्थकों के साथ दाएं से दूसरे क्रम में महेश गोटा।

धमतरी, 6 मार्च (Udaipur Kiran) । जिले के चारों जनपद पंचायतों में जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए छह मार्च की सुबह जनपद पंचायत कार्यालयों में गहमा-गहमी के बीच मतदान हुआ। दोनों पदों के लिए निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के बाद आए रिजल्ट के अनुसार जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव बनी। वहीं जनपद पंचायत कुरुद की गीतेश्वरी साहू, जनपद पंचायत नगरी में महेश गोटा और जनपद पंचायत मगरलोड में बीरेन्द्र साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत धमतरी में उपाध्यक्ष केशव राम बने। नगरी में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू और कुरूद में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश जैन तथा जनपद पंचायत मगरलोड में खिलेश साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। जनपद पंचायत कार्यालय धमतरी में छह मार्च की सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई। भाजपा व कांग्रेस पार्टी के समर्थित क्षेत्र के विजयी 25 जनपद पंचायत सदस्यों को निर्धारित समय तक मतदान केंद्र जनपद पंचायत कार्यालय में प्रवेश दिया, तत्पश्चात कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया, जहां पुलिस अधिकारी व जवान तैनात थे। फिर अंदर में मतदान के लिए प्रकि्रया शुरू हुई। भाजपा की ओर से जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित अनुसूचित जनजाति महिला से जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अरौद-लीलर निवासी विजयी जनपद पंचायत सदस्य अंगिरा धु्रव को प्रत्याशी घोषित किया गया और उन्हें निर्विरोध जनपद पंचायत अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

इसी तरह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने सेमरा क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य केशव राम साहू को अपना प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस की ओर से जनपद पंचायत सदस्य ब्रजेश जगताप प्रत्याशी तय किया गया, लेकिन मतदान के एक मिनट पहले ब्रजेश जगताप ने अपना नाम वापस ले लिया, ऐसे में केशवराम साहू को निर्विरोध जनपद पंचायत उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। जनपद पंचायत धमतरी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों भाजपा पार्टी के समर्थित सदस्य बने हैं। निर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव व उपाध्यक्ष केशवराम साहू का भाजपाईयों अभिनंदन किया। इस अवसर पर काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top