Chhattisgarh

कोरबा : महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा करेगी सफाई कर्मियों का सम्मान

कोरबा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी! भाजपा महिला मोर्चा ने लिया सफाई कर्मी बहनों के सम्मान का संकल्प

कोरबा, 4 मार्च (Udaipur Kiran) । भारतीय महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा की बैठक आज मंगलवार को संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सफाई कर्मचारी बहनों के सम्मान हेतु विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा द्वारा सफाई कर्मी बहनों के योगदान को सराहते हुए उनका सम्मान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करना और समाज में उनके महत्व को उजागर करना है।

बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंजू सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य ज्योति वर्मा, नव निर्वाचित महापौर एवं जिला महामंत्री संजू देवी राजपूत, जिला उपाध्यक्ष उत्तर कुंभकार, जिला मंत्री हार बाई यादव, कृष्णा राठौर, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top