HimachalPradesh

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘रोहतांग आर-पार’ पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विमोचन करते हुए

शिमला, 4 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को यहां लाहौल-स्पीति के प्रसिद्ध हिन्दी कवि अजेय द्वारा लिखित ‘रोहतांग आर-पार’ पुस्तक का विमोचन किया।

लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक हिमालय में बसने वाले लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी उपलब्ध करवाने वाला दस्तावेज साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक प्रतिभाओं के संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं और कार्यों को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए अजेय ने बताया कि इस पुस्तक में यात्रा संस्मरणों, डायरी प्रविष्टियां, पत्र, ब्लॉग पोस्ट और युवा लेखकों के संवाद को संकलित किया गया है। इस पुस्तक से पाठकों को हिमालय की जैव विविधता, रहन-सहन और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top