Uttrakhand

हंगामा कर रही दो महिलाएं गिरफ्तार

गिरफ्तार महिलाएं

हरिद्वार, 02 मार्च (Udaipur Kiran) । यात्रियों से रुपये मांगकर उन्हें परेशान करने व आपस में झगड़ने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों महिलाओं का चालान किया है।

शहर कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह ने बताया कि मामला शिवमूर्ति चौक के पास का है, जहां दो महिलाएं यात्रियों से पैसे मांगकर उन्हें परेशान कर रही थीं और लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ रहीं थीं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस पर दोनों हंगामा करने लगी। महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह दोनों को पकड़ कर शहर कोतवाली ले आई, दोनों महिलाओं की पहचान संगीता चैधरी (40) और निशा (36) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जिला महाराजगंज व जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और वर्तमान में हरिद्वार में रह रही थीं।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top