
नालंदा,बिहारशरीफ 1 मार्च (Udaipur Kiran) । राजगीर में न्याय के साथ विकास और सुशासन के पुरोधा समाजवाद के ध्वजवाहक देश के लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार के जन्मदिन पर राजगीर प्रखंड के ग्राम विच्छा कोल में पौधारोपण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गयी।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं। बिहार के लोगों की खिदमत में सदैव तत्पर है। आप आपकी ऊर्जा और आपका समर्पण बिहार को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। जब से जनता ने उन्हे अपना आशीर्वाद दिया तब से लेकर आज तक वे बिहार के लोगो की सेवा करते है।वे हमेशा कहा करते हैं राजनीति में जनता सेवा करने के लिए आशीर्वाद देती है । नेता को हमेशा यह हमेशा याद रखकर लोगों की सेवा करने में विश्वास करना चाहिए।ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना हम सभी करते हैं। ईश्वर उन्हें इतनी शक्ति प्रदान करें कि वे लगातार बिहार के लोगों के खिदमत का काम जारी रखें। बिहार में आपसी प्रेम शांति मिल्लत भाईचारे सद्भाव का माहौल कायम रखें।उनके नेतृत्व में आज गांव स्मार्ट बना है।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे
