कोलकाता, 28 फरवरी (Udaipur Kiran) । कोलकाता की प्रसिद्ध साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था श्री बड़ा बाजार कुमारसभा पुस्तकालय द्वारा आयोजित 39वें विवेकानंद सेवा सम्मान समारोह में इस बार असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रविवार, दो मार्च 2025 को सुबह 11 बजे रथींद्र मंच, जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी में आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष विवेकानंद सेवा सम्मान से सम्मानित होने वाले महान व्यक्तित्व स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज (कार्तिक महाराज) हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में सेवा कार्यों के माध्यम से एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की भी घोषणा की है।
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में उत्साह है और संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद बजाज ने शुक्रवार को जानकारी दी कि दोनों विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
(Udaipur Kiran) / ओम पराशर
