CRIME

कैफे में चल रहा गंदा काम, संचालक का मोबाइल खंगाला तो निकले 33 अश्लील वीडियो

चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो के मामले में कैफे संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

चित्तौड़गढ़, 28 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । शहर में संचालित होटल और कैफे आदि में गंदा खेल चल रहा है। इसका खुलासा एक कैफे संचालक के मोबाइल से हुआ है। संदेह होने पर पुलिस ने इसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित ने तलवार लहरा दी। बाद इसमें मोबाइल की तलाशी में 33 अश्लील वीडियो के अलावा कई फोटो मिले हैं। इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी में सामने आया कि कोतवाली थानाधिकारी भवानीसिंह मय जाप्ते गांधीनगर स्थित गंभीरी नदी की पुलिया परशुराम सेतू पर गश्त करते हुए पहुंचे। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इसके एक हाथ में प्लास्टिक का कट्‌टा था। पुलिस के पहुंचने पर उसमें से तलवार निकाल कर हवा में लहराने लगा। इस पर पुलिस ने मुश्किल से नियंत्रण किया और पकड़कर थैले की तलाशी ली तो उसमें एक और तलवार निकली। पुलिस ने उसे डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें इसने अपना नाम दुष्यंत कुमावत होना बताया।

पुलिस ने दुष्यंत कुमावत को पकड़ कर उसके पास आईफोन 14 को खंगालना शुरु किया। मोबाइल का स्क्रीन लॉक होने पर पासवर्ड पूछे, जिसमें कई एप होना पाया गया। इस दौरान पुलिस को एक हिडन फोल्डर मिला। इसे ऑपन करने पर कई महिला और पुरूषों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। आरोपी ने चालाकी पूर्वक एक फोटो में हिडन फोल्डर बना रखा था।

पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो कुमावत ने स्वीकार किया कि कि महाराणा प्रताप सेतू मार्ग पर जॉकी शोरूम के ऊपर वह फोर्ट कैफे का संचालन करता है। कैफे में कई लड़के, लड़कियां, कपल काॅफी पीने और बातचीत करने आते है। इस कैफे में अलग-अलग केबिन बनी है, जिसमें लड़के-लड़कियां बैठते है। इसी दौरान यह लड़के-लड़कियां प्राइवेट कार्य और अश्लील हरकतें करते है। उसने बताया कि वह केबिन में लगे पर्दे को साइड में कर एप्पल के आईफोन से वीडियो बना लेता है। आरोपित के मोबाइल में करीब 33 वीडियो और कई फोटो मिले है जो कैफे में आने वाले कपल के बिना सहमति और बिना जानकारी के बनाये गए है। पुलिस ने आरोपी दुष्यंत कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर में इस प्रकार के विभिन्न क्षेत्रों में कई कैफे संचालित हो रहे है। यह कैफे चाय-नाश्ते का स्थान न होकर लड़के-लड़कियों के अश्लील कामों का अड्‌डा बना चुके है। कई कैफे में तो खुलेआम हुक्का बार संचालित होता है। चित्तौड़गढ़ में कई गलियों, मुख्य मार्गाें के ऊपरी तल पर इस प्रकार के कैफे चल रहे है। लेकिन पुलिस को इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह की और से कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट, बीएनएस 2023 व 66ई आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। मनके की जांच सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह की और से की जा सही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Most Popular

To Top